{"_id":"69dc69a79964c9acf00f4a74","slug":"uncle-murdered-by-having-his-throat-slit-with-knife-in-gonda-who-arrived-to-resolve-dispute-his-nephew-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भांजे के अस्पताल का विवाद सुलझाने पहुंचे मामा की चाकू से गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भांजे के अस्पताल का विवाद सुलझाने पहुंचे मामा की चाकू से गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
Mon, 13 Apr 2026 09:28 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:28 AM IST
सार
गोंडा में भांजे के अस्पताल का विवाद सुलझाने पहुंचे मामा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिलखते परिजन, आनंद पांडेय की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में भांजे के अस्पताल का विवाद सुलझाने पहुंचे मामा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
धानेपुर थाना क्षेत्र के बेलहारी गांव निवासी आनंद पांडेय (40) की हत्या हुई है। बताया गया कि आनंद पेशे से खाद विक्रेता थे। वह रविवार की रात अपने भांजे सत्य प्रकाश शुक्ला का विवाद सुलझाने न्यू मेडी लाइफ अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर (बग्गी रोड) पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने आनंद के गले पर चाकू से वार कर दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच अस्पताल के काम को लेकर विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आनंद पांडेय की हत्या कर दी गई। मामले की जांच की जा रही है।