फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uncle jumped into fire to save nephew's house, burns to death

Gonda News: भतीजे का घर बचाने के लिए आग में कूदे चाचा की झुलसकर मौत

Sat, 18 Apr 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uncle jumped into fire to save nephew's house, burns to death
हादसे में फट गया सिलिंडर।
मोतीगंज। पिपरा भिटौरा के मजरे रमवापुर गांव में बृहस्पतिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। भतीजे का घर बचाने के लिए आग में कूदे चाचा की झुलसकर मौत हो गई। हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार दिया। बाद में एसडीएम के समझाने पर माने, तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आग से ढाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गांव निवासी सोनू के छप्परनुमा घर में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिसकी तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि सिलिंडर का टुकड़ा घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर जा गिरा। शोर सुनकर पास में रह रहे चाचा श्यामलाल (60) अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। वह अपने भतीजे का घर बचाने के लिए आग की लपटों के बीच घुस गए, लेकिन इसी दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आननफानन उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आग में घर में रखे करीब 60 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, अनाज समेत घर का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार अनुराग पांडेय, राजस्व निरीक्षक रमेश चंद तिवारी व क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। क्षेत्रीय लेखपाल नागेंद्र प्रताप के अनुसार आग से करीब ढाई लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत से मचा कोहराम
श्यामलाल के परिवार में दो बेटे हरिप्रसाद, श्रवण व बेटी माधुरी है। पत्नी विमला देवी का 15 साल पूर्व निधन हो चुका है। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेटों व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।


दिलाई जाएगी सहायता राशि
आग की चपेट में आने से किसान की जान गई है। परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे, उन्हें समझाया गया कि पोस्टमार्टम के बिना सहायता राशि नहीं मिल पाएगी। तब परिजन तैयार हुए। पीड़ित परिवार को शासन की ओर से राहत दिलाई जाएगी।
--अशोक कुमार गुप्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed