फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Umri telephone center stalled, network of one lakh population disappears

उमरी दूरभाष केंद्र ठप, एक लाख आबादी का नेटवर्क गायब

Sat, 07 Dec 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Umri telephone center stalled, network of one lakh population disappears
रगड़गंज (गोंडा)। भारत संचार निगम लिमिटेड के दूरभाष केंद्र उमरी बेगमगंज में बिजली सप्लाई न होने के कारण 25 गांवों में पिछले 10 माह से बीएसएनएल सुविधा पूरी तरह ख़त्म हो गई है। इससे करीब एक लाख की आबादी नेटवर्क की समस्या से जूझ रही है। बीते जुलाई माह में बिजली बिल जमा न होने के कारण पावर कॉर्पोरेशन ने दूरभाष केंद्र का कनेक्शन काट दिया था। 10 दिन पहले बीएसएनएल ने बिजली का बिल भी जमा कर दिया, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन ने कनेक्शन नहीं जोड़ा। जिससे दूरभाष केंद्र के लैंडलाइन, ब्राडबैंड व चार मोबाइल टावर बंद हैं। इस दूरभाष केंद्र से जुड़े थाना, पोस्ट ऑफिस, बैंक, स्कूल-कॉलेज व जनसुविधा केंद्रों में आये दिन नेटवर्क न होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विकास खंड बेलसर अंतर्गत उमरी बेगमगंज में लोगों को संचार माध्यम की सुविधा देने के लिए दूरभाष केंद्र वर्ष 2001 में संचालित किया गया। बेलसर के आदमपुर, जफरापुर, उमरी बेगमगंज, अकौनी, डिक्सिर, बरौली, तेलहा, दोहरीजीत, मुकुंदपुर, फेहरा, ऐली परसौली, गंगरौली, लिलोईकला, चौहान पुरवा, बदलेपुर, पैगवापुर, इस्माइलपुर, सेमरीकला, पूरेडाल, नियांवा, सिधौटी, बनुआ, बखरिहा सहित अन्य जगहों पर बीएसएनल की अंडरग्राउंड केबल डाली गई। जिससे संचार व्यवस्था शुरू हुई और इस दूरभाष केंद्र से 210 उपभोक्ता जुड़ गए। बाद में मोबाइल का दौर शुरू होने व बीएसएनएल की लचर व्यवस्था से उपभोक्ताओं की संख्या घटकर सात पहुंच गई। उमरी बेगमगंज दूरभाष केंद्र की बैट्री, माड्यूल, पावर प्लांट खराब पड़ा है। अमदही एक्सचेंज भी बंद है।
विज्ञापन

सुनौली मोहम्मदपुर, सिधौटी, अमदही व उमरी में लगा बीएसएनएल मोबाइल टावर भी डीजल न मिलने के कारण बंद है, जो बिजली आपूर्ति पर चलते हैं। बिजली बिल जमा न होने के कारण बीते जुलाई माह में पावर कॉर्पोरेशन ने कनेक्शन काट दिया था। बीएसएनएल ने 10 दिन पहले बिजली बिल जमा कर दिया, लेकिन पावर कॉर्पोरेशन ने दूसभाष केंद्र पर बिजली नहीं जोड़ी। दूरभाष केंद्र के सामने एक पोल गिर गया है, लेकिन विभाग ने व्यवस्था नहीं की। जिससे इस दूरभाष केंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला डीजल, दो एक्सचेंज व चार टावर बंद
24 घंटे संचार माध्यम से जुड़े रहने के लिए बनाये गये दूरभाष केंद्र व मोबाइल टावर को बीएसएनएल द्वारा दिसंबर से एक भी लीटर डीजल नहीं मिला। ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल टावर होने के कारण व गर्मी अधिक होने के कारण बिजली आपूर्ति 10-14 घंटे होती है। बीते तीन जुलाई से बिजली विभाग ने बकाया होने के कारण केंद्र का कनेक्शन भी काट दिया है। बिजली न होने से संचार व्यवस्था बिलकुल ठप है।
केबल ज्वाइंडर के भरोसे चल रहे दो एक्सचेंज
दूरभाष केंद्र उमरी बेगमगंज पर लाइनमैन जगदंबा मिश्र के रिटायर होने के बाद किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं हुई और अमदही एक्सचेंज पर कोई कर्मचारी नहीं है। वहीं उमरी के केबल ज्वाइंडर धर्मराज मिश्र को पिछले एक साल से मानदेय नहीं दिया गया है।

दूरभाष केंद्र उमरी बेगमगंज का बिजली बिल जमा हो गया है। एक पोल टूट गया है जिससे कनेक्शन जोड़ने में दिक्कत आ रही है। सोमवार तक सही करा दिया जाएगा। -पीयूष सिंह, एसडीओ बिजली, तरबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed