फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ukrain

मुसीबतों से बचते बचाते यूक्रेन से वतन पहुंचा जैनुद्दीन

Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
ukrain
फोटो-23-गोंडा में जैनुद्दीन अंसारी। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में गूंजती बमों के धमाकों की आवाज के बीच फंसा गोंडा निवासी छात्र जैनुद्दीन हौसले की उड़ान के सहारे तमाम मुसीबत पार कर मंगलवार को सकुशल वतन वापस लौट आया। इसकी जानकारी के बाद घर पर बेटे की सलामती की दुआ कर रहे परिवारीजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी लखनऊ से बस मार्ग से गोंडा आ रहे जैनुद्दीन की बेसब्री से प्रतीक्षा में देर शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन

जिले के छपिया थाना क्षेत्र उजागरपुर रेहरवा गांव का रहने वाला जैनुद्दीन अंसारी पुत्र अब्दुल्ला अंसारी मंगलवार को यूक्रेन में रूस से चल रही जंग के दौरान मुसीबतों से बचते बचाते वतन लौट आने में सफल रहा। हैदराबाद से बीटेक कर रहे जैनुद्दीन के छोटे भाई अजहरूद्दीन अंसारी ने बताया कि बड़ा भाई यूक्रेन में एमबीबीएस की चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। यूक्रेन में रूस से जंग शुरू हो जाने के बाद देश के अन्य तमाम छात्र-छात्राओं के साथ उसका भाई भी युद्ध ग्रस्त यूक्रेन में फंस गया था। इस दौरान पूरा परिवार और आस पास के लोग जैनुद्दीन की सलामती की दुआ कर रहे थे।
विज्ञापन

वतन वापसी की राह में तमाम अड़ंगे लगने के बाद भी जैनुद्दीन ने हिम्मत नहीं हारी। बुलंद हौसले के साथ तमाम रुकावटों को पार करते हुए वह रोमानिया एयरपोर्ट तक पहुंचा। वहां से ऑपरेशन गंगा के तहत फ्लाइट से उसे मुंबई पहुंचाया गया। मंगलवार को फ्लाइट से उसे मुंबई से लखनऊ लाया गया। जहां से वह बस के माध्यम से गोंडा के लिए रवाना हुआ है और देर रात तक वह अपने पैतृक गांव उजागरपुर रेहरवा में पहुुंचेगा। गोंडा जनपद के खरगूपुर क्षेत्र के रहने वाले एक भाई-बहन समेत करनैलगंज व इटियाथोक के एक-एक छात्र यूक्रेन में अभी भी फंसे हैं। इन छात्रों के परिवार के लोग जिला प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री तक से अपने बच्चों की सकुशल वापसी की गुहार भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed