{"_id":"5debd9e48ebc3e1c09652496","slug":"two-youths-died-under-suspicious-circumstances-gonda-news-lko4964837190","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली इलाके में शुक्रवार की रात अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या के रूप में देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीआरवी 112 ने पहुंच कर मामले को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।
पहला मामला कोतवाली इलाके के ग्राम सिकरी से जुड़ा है। यहां के निवासी रंजीत ऊर्फ सोनू (32) की संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गयी। इनका शव गांव स्थित मंदिर की दीवार के सहारे लगे एक पेड़ से मफलर बंधा हुआ पाया गया। मृतक के भाई द्वारिका सिंह की सूचना पर पीआरवी 0857 के पुलिस कर्मी पवन कुमार सिंह, आरवी मिश्रा व उमेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी घटना कोतवाली इलाके के ठकुराइनपुरवा बाबागंज से जुड़ी है। यहां के निवासी अनूप गोस्वामी की सूचना पर पीआरवी 112 जब मौके पर पहुंची तो पाया कि गांव के निवासी सहजराम विश्वकर्मा (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल दोनों घटनाएं संदिग्ध बताई जा रही हैं। मामलों में कोतवाली पुलिस जांच में जुट गयी है। दोनों घटनाओं को लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।