फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths died due to drowning in Ghaghra

घाघरा में डूबने से दो युवकों की मौत

Fri, 17 Sep 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Two youths died due to drowning in Ghaghra
गोंडा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। एक युवक का शव घाघरा नदी में उतराता मिला। वहीं दुसरे युवक के शव को पुलिस व गोताखोर की मदद से बरामद कर लिया गया हैं।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐली परसौली के मजरे घोड़हनहन पुरवा निवासी युवक नन्हे (20) पुत्र तिलकराम बुधवार शाम से ही गायब था। उसकी तलाश के लिए परिजन लगातार प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार सुबह गांव के निकट ही स्थित एक तालाब में उसका शव उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के कड़ौरा बहादुरपुर में हुई। यहां रामकल्प यादव (25) पुत्र काशीराम यादव गुरुवार की शाम भैंस लेकर नदी किनारे चराने गया था कि अचानक भैंस नदी में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस को नदी से निकालने के चक्कर में वह खुद घाघरा नदी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी होने के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़ कर आए और उसको काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका शव नहीं मिल सका।

फिर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व गोताखोर के मदद से शव को बरामद कर लिया गया हैं। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि दोनों युवक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। तहसील प्रशासन को भी सूचना भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed