{"_id":"86f48bc0315c4bffc06f4f092b79e117","slug":"two-years-ago-issing-student-found-in-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल पहले लापता छात्र मुंबई में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल पहले लापता छात्र मुंबई में मिला
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले लापता हुए कक्षा चार के छात्र को धानेपुर पुलिस ने मुंबई से ढूंढ निकाला। छात्र को मुंबई से लेकर लौटने पर शुक्रवार को पुलिस ने उसके पिता को सौंप दिया। इस मामले में छात्र के पिता ने धानेपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
धानेपुर थाना क्षेत्र के रूद्रगढ़ नौसी गांव के मजरा पंडितपुरवा निवासी रामबहोर के मुताबिक दो साल पहले 14 मार्च 2014 को उनका 14 वर्षीय बेटा सत्यप्रकाश शाम को शौच के लिए गया था, लेकिन घर नहीं लौटा।
खोजबीन करने के करीब एक माह बाद 26 अप्रैल 2014 को इस मामले में रामबहोर ने धानेपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।
थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि रामबहोर की तहरीर पर सत्यप्रकाश के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को सत्यप्रकाश के मुंबई में होने की सूचना मिली तो इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल के निर्देश पर थाने के उप निरीक्षक जितेंद्र यादव व सिपाही अबरार, राम बहोर के साथ मुंबई पहुंचे और सायन थाना क्षेत्र के धारावी इलाके से सत्यप्रकाश को ढूंढ निकाला।
मुंबई से लौटने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने सत्यप्रकाश को मीडिया के सामने पेश कर मामले का खुलासा किया। सत्यप्रकाश के मुताबिक वह अपने मन से घर से भागकर मुंबई चला गया था और वहां धारावी इलाके में सिलाई का काम करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखा-पढ़ी करने के बाद सत्यप्रकाश को उसके पिता रामबहोर को सौंप दिया गया है।