फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two women killed in accidents

हादसों में दो महिलाओं की मौत

Mon, 07 Sep 2015 11:20 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
बीते 24 घंटे के अंतराल पर दो अलग-अलग घटनाओं में जहां दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं कैथोला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरे एक युवक के दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन


उधर रविवार की सुबह तेज रफ्तार टैंपो की चपेट में आ जाने से एक रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार की देर शाम तरबगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा घाट के पंडिताइन पुरवा मजरा निवासी संतोष दुबे की पत्नी गुड्डन (35) दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क पार कर रही थी कि इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आसपास के लोग उन्हें लेकर सीएचसी नवाबगंज गए। जहां रात नौ बजे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि गुड्डन रविवार को अपनी रिश्तेदारी में बस्ती गई थी, जहां से लौटकर आते वक्त उनके साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


उधर परसपुर थानाक्षेत्र के मधईपुर खांडेराय गांव में रविवार की शाम ज्योति (25) अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलस गई। जिसकी सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि करनलैगंज थानाक्षेत्र के बढ़ईनपुरवा गांव निवासी हरीराम की पुत्री ज्योति बीते काफी समय से परसपुर के मधईपुर खांडेराय गांव स्थित अपने नाना रामखेलान के घर पर रह रही थी।
 
वहीं सोमवार को सीतापुर पैसेंजर ट्रेन से गोंडा आ रहा 24 वर्षीय एक अज्ञात युवक कैथोला रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसके दोनों पैर कट गए।


घायलावस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। जबकि सोमवार की सुबह बड़गांव पुलिस चौकी के समीप एक टैंपो चालक ने रिक्शाचालक बंशीलाल (45) को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए बंशीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed