फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two women injured when wall and tree fall

Gonda News: दीवार व पेड़ गिरने से दो महिलाएं घायल

Sun, 29 Sep 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two women injured when wall and tree fall
गोंडा। बारिश के बाद रविवार को टिन शेड की दीवार गिरने से महिला दबकर घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बारिश के चलते अभी भी शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के परसिया बहोरीपुर के नौशहरा गांव के मुबीन ने रविवार को बताया कि पत्नी खतीजा (52) बारिश के दौरान टिन शेड के नीचे काम कर रही थीं। तभी टिनशेड की दीवार गिरने से वह घायल हो गईं। वहीं, बगाही में शनिवार शाम पीपल का पुराना पेड़ तेज हवा के दौरान गिर गया। पेड़ के डाल की चपेट में आकर ऊषा तिवारी (55) पत्नी प्रमोद तिवारी चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेमहा के शंकरनगर चौराहा पर रामसेवक का पक्का मकान बीते दिनों हुई भारी बरसात के चलते शनिवार देर शाम भरभराकर ढह गया। संयोग यह था की घरवालों ने अपना सामान पहले ही बाहर निकाल लिया था। रामसेवक ने बताया कि घर जर्जर था। इसके गिरने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed