फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two teenagers went fishing and drowned in the pond, one dead

मछली पकड़ने गए दो किशोर तालाब में डूबे एक की मौत

Thu, 01 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers went fishing and drowned in the pond, one dead
खोड़ारे (गोंडा)। खोड़ारे थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के शिवपुर मजरे में मछली पकड़ने गए दो बालक तालाब में डूब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बालक को निकाल लिया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार कि सुबह करीब 10:30 बजे चांदपुर ग्राम सभा के शिवपुर मजरे के अमरदीप (11) पुत्र राजेंद्र पासवान व छोटू (9) पुत्र श्यामलाल गांव स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए कटिया लगा रहे थे। इसी बीच अचानक दोनों फिसलकर तालाब में गिर गए और डूबने लगे। तालाब किनारे मौजूद अन्य बच्चों ने जब दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण डूब रहे दोनों बच्चों के बचाने के लिए तालाब में कूद पड़े।
विज्ञापन

खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बेहोशी की हालत में तालाब से बाहर निकाला। परिवारीजन आननफानन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अमरदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटू का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। दिवंगत बालक के परिवारीजन ने बताया कि अमरदीप अपने माता-पिता का सबसे बड़ा पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवंगत के एक भाई व तीन बहनें हैं। इसके पिता दिल्ली में रहकर रोजी रोटी कमाते हैं। घटना से परिजनों के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। सबका रो-रो कर बुरा हाल है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वे न्यायालय आये हैं। जानकारी करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed