फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two teachers and loco pilot died in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में दो शिक्षकों व लोको पायलट की मौत

Wed, 22 May 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two teachers and loco pilot died in road accidents
गोंडा। सड़क हादसों में दो शिक्षकों व एक लोको पायलट की मौत हो गई। गोंडा-लखनऊ मार्ग के बालपुर के चुनाव ड्यूटी से लौट रहे दो शिक्षकों की बाइक वनरोज से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। वहीं, शहर के पोर्टरगंज में बेकाबू पिकअप ने पैदल जा रहे शिक्षक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में खोरहंसा बाजार के पास बाइक सवार लोको पायलट को ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



इटावा जिले के साबितगंज निवासी राजकुमार जाटव (37) परसपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नंदौर रेती में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। वह परसपुर कस्बे में किराये के मकान में रहते थे। लोकसभा चुनाव में प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। सोमवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद वह ईवीएम व वीवीपैट जमा करने के लिए नवीन गल्ला मंडी गए थे। फिर वहां से परसपुर ब्लॉक के ही प्राथमिक विद्यालय पांडेय पुरवा में तैनात शिक्षक चंद्रशेखर के साथ उनकी बाइक से अपने किराये के मकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन

गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर में पेट्रोल पंप के पास चंद्रशेखर की बाइक वनरोज से टकरा गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचाने पर डॉक्टरों ने राजकुमार जाटव को मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहे चंद्रशेखर हेलमेट पहने थे। उनके साथ बाइक पर बैठे राजकुमार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलिया निवासी भूपतिमणि शुक्ल (42) माधवपुरम बड़गांव स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आचार्य के पद पर कार्यरत थे। वह राजापुर मोड़ के पास अपने नए मकान में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह तकरीबन पांच बजे वह 200 मीटर दूर स्थित अपने पुराने मकान पर जा रहे थे। तभी सड़क पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रही पिकअप के पिछले पहिये का बायां टायर दग गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर भूपतिमणि को टक्कर मारती हुई आगे जाकर रुक गई। हादसे में भूपतिमणि की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


तीसरे हादसे में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के गिलुआ बंदरहा गांव निवासी रोहित ने बताया कि उनके पिता वीरेंद्र कुमार शर्मा (57) रेलवे में लोको पायलट के पद पर गोंडा में तैनात थे। मंगलवार भोर वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्हें ट्रेन लेकर गोरखपुर जाना था। वह गोंडा-अयोध्या हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र में खोरहंसा बाजार के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed