{"_id":"4e1033705d786525603f14e59eeef953","slug":"two-students-awarded-by-amar-ujala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्रों को सम्मानित करेगा अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्रों को सम्मानित करेगा अमर उजाला
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के टॉपर्स को ‘अमर उजाला’ की ओर से लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे। सम्मान समारोह एक जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा। ‘अमर उजाला’ हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करेगा।
इसके लिए जिले के दो टॉपर्स का चयन किया गया है। वर्ष 2015 यूपी बोर्ड की परीक्षा में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र अनूप कुमार यादव ने सर्वाधिक 94 प्रतिशत अंक अर्जित करके जिले का मान बढ़ाया है। इसी प्रकार बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा रिदा खान ने 92.6 प्रतिशत अंक अर्जित करके जिले में टॉप किया है।
दोनों मेधावियों का चयन ‘अमर उजाला सम्मान’ के लिए किया गया है। इन दोनों को एक जुलाई 2015 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रष्ठिान में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले के टॉपर्स को ‘अमर उजाला’ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेधावियों को कार्यक्रम में समय से पहुंचाया जाएगा।