फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two sisters returning from school were molested

Gonda News: स्कूल से लौट रही दो बहनों से छेड़छाड़

Sat, 10 Jan 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 10 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two sisters returning from school were molested
नवाबगंज। स्कूल से लौट रही दो सगी बहनों के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने बहनों और उनके परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बहनों ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आठ जनवरी की शाम चार बजे वह स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में सुनसान स्थान पर कुछ युवक शराब के नशे में खड़े थे। उन्होंने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित बहनों के चचेरे भाई ने विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी गोली मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी बाद में उनके घर पहुंचे और परिजनों को लाठी-डंडे व थप्पड़ों से पीटा। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed