{"_id":"5e0f78ba8ebc3e878f25caea","slug":"two-sides-clashed-over-construction-of-chakrod-four-injured-gonda-news-lko5011260186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड निर्माण को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार घायल
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। परसपुर से सटी ग्राम पंचायत चरहुंवा के शुक्लपुरवा में खेत मे चकरोड पटाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई और धारदार हथियार, ईंट पत्थर चले। जिससे एक पक्ष के ग्राम प्रधान सहित दो तथा दूसरे पक्ष के एक पत्रकार व शिक्षक को काफी चोटें आयी हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों की तरफ से 10 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा थाना में पंजीकृत कराया है।
प्रथम पक्ष के ग्राम प्रधान लक्ष्मीशंकर पांडेय ने दर्ज कराए केस में आरोप लगाया है कि वह अपनी ग्राम पंचायत शुक्लपुरवा में मनरेगा से सड़क पटाई करवा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग चाकू, लाठी, भाला लेकर उनके ऊपर हमलावर हो गए। चाकू के हमला से उन्हें काफी चोटें आई हैं। हल्ला गोहार पर बचाने आये आत्माराम शुक्ल के ऊपर भी चाकू से हमला किया गया। ग्राम चरहुंवा, रामभरोसे निवासी प्रधान लक्ष्मीशंकर की तहरीर पर बृजेश शुक्ल, जितेंद्र शुक्ल, इंद्रप्रकाश शुक्ल, जयप्रकाश शुक्ल तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष के इंद्रप्रकाश शुक्ल ने थाने में दर्ज कराए केस में आरोप लगाया है कि उनके खेत से सटे चकरोड का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। गुरुवार की दोपहर ग्राम प्रधान जबरदस्ती सैकड़ों मजदूरों को लेकर उनके खेत को खोद कर सड़क पटाई करवाने लगे। जिसकी सूचना उन्होंने डायल 112 व थाने पर दिया। जब वह मना करने पहुंचे तो उनके ऊपर फावड़े से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
बचाने दौड़े उनके शिक्षक पुत्र बृजेश शुक्ल के ऊपर भी ईंट से हमला किया गया। जिससे दोनों को काफी चोटें आई हैं। इंद्रप्रकाश की तहरीर पर आत्माराम, हरिशंकर शुक्ल, ग्राम प्रधान लक्ष्मीशंकर शुक्ल, विजयबहादुर पांडेय, दद्दन, शिवगोपाल शुक्ल व बीस-पच्चीस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के 10 लोगों सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।