फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two roads will be built with 4.50 crores

Gonda News: 4.50 करोड़ से बनेंगी दो सड़कें

Sun, 18 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two roads will be built with 4.50 crores
गोंडा। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनौली मोहम्मदपुर में लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत छह किलोमीटर पक्की सड़क बनाई जाएगी। शासन ने इसकी स्वीकृति दे दी है। रविवार को तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय के पुत्र और जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय ने फीता काटकर इसका शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोनौली मोहम्मदपुर गांव की दो प्रमुख सड़कें गड्ढों में तब्दील होने के साथ ही बरसात में कीचड़ से सराबोर हो जाती थीं। जिसमें 4.50 किलोमीटर लंबे पूर्वी हरपुरवा संपर्क मार्ग की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इस सड़क के बनने से दलहन पुरवा, यूनियन पुरवा सेवक नगर समेत छह पुरवों की करीब चार हजार आबादी को आवागमन में सुविधा होगी। इसके अलावा बलुआ से रघुवेश पुरवा तक 1600 मीटर सड़क की भी स्वीकृति शासन से मिली है। जल्द ही इसका भी निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed