फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two people injured in road accidents died during treatment

Gonda News: सड़क हादसों में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत

Wed, 28 Jan 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in road accidents died during treatment
झंझरी। दो अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले हादसे में मनकापुर कोतवाली के दतौली गांव निवासी 50 वर्षीय काली चरण बीते 20 जनवरी की देर शाम सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे प्रदीप यादव और रेखा हैं। पत्नी माया यादव ने बताया कि उनके पति दतौली चीनी मिल में मजदूरी करते थे और घर लौटते समय यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

वहीं, कोतवाली देहात थाना के सुरती पुरवा राम नगर तरहर गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार बीते 26 जनवरी को नानी की दवा लेने बाइक से गोंडा जा रहे थे। भगहर बुलंद गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल दिनेश को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed