फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two people including woman died in road accidents

मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत

Fri, 16 Jul 2021 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Two people including woman died in road accidents
गोंडा। दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। गोंडा-लखनऊ मार्ग भंभुआ व जहांगीरवा रेलवे क्रासिंग के बीच की है। बताया जाता है कि मनकापुर झलाही निवासी कुसमा( 45) अपने पुत्र राहुल 25 के साथ बाइक पर सवार होकर जरवल की तरफ से आ रही थी।
विज्ञापन

भंभुआ व जहाँगीरवा रेलवे क्रासिंग के बीच सड़क के किनारे लगे गिट्टी के ढेर पर बाइक चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पुन: मार्ग पर आ गई। उसी बीच पीछे से एक ट्रक आ गया जिसकी टक्कर लगने से कुसमा सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं युवक सड़क की पटरी पर जा गिरा, जिससे वह बच गया। भंभुआ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। दूसरी घटना बालपुर चौकी क्षेत्र की है जहां ग्राम सोनहरा निवासी इन्द्रचरन शुक्ला (72) मंदिर में पूजा करके अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के पौत्र जयप्रताप शुक्ल ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed