फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two parties involved in land dispute, four injured including woman

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, एक महिला समेत चार घायल

Sun, 07 Feb 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two parties involved in land dispute, four injured including woman
गोंडा। गोसाई पुरवा में भूमि विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला सहित चार लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की तरफ से सात लोगों के खिलाफ थाना परसपुर में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना परसपुर के ग्राम बिहुरी बसन्तपुर के मजरे गोसाईं पुरवा के रहने वाले अखिलेश गोस्वामी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके गांव के ही रहने वाले जवाहिर लाल गोस्वामी, श्रीराम उर्फ अजय कुमार गोस्वामी व लालाराम उर्फ जगदीप गोस्वामी भूमि विवाद को लेकर शनिवार की देर रात उसके घर पर आ धमके और अभद्रता करते हुए लाठी-डंडा से पिटाई करने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव की अनीता पत्नी विजय बहादुर गोस्वामी उसे बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उन्हें भी मारापीटा। अखिलेश गोस्वामी की तहरीर पर जवाहिर लाल गोस्वामी, श्रीराम उर्फ अजय गोस्वामी व लाला राम उर्फ जगदीप गोस्वामी के खिलाफ थाना परसपुर में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के जगदीप गोस्वामी ने भी इसी मामले में थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके गांव के रहने वाले अखिलेश गोस्वामी, सर्वेश गोस्वामी, छांगुर व घनश्याम गोस्वामी ने भी उससे अभद्रता करते लाठी-डंडा से मारापीटा। उसका भाई अजय कुमार गोस्वामी पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी।

जगदीप गोस्वामी की तहरीर पर अखिलेश गोस्वामी, सर्वेश गोस्वामी, छांगुर व घनश्याम गोस्वामी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed