{"_id":"5d6d49318ebc3e018309fe7e","slug":"two-more-world-class-organisations-will-honor-anshika-gonda-news-lko4794862112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और विश्व स्तरीय संस्थाएं अंशिका को करेंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और विश्व स्तरीय संस्थाएं अंशिका को करेंगी सम्मानित
विज्ञापन
गोंडा में अंशिका मिश्रा।
- फोटो : GONDA
इटियाथोक (गोंडा)। प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने वाली हाईरेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैदराबाद तेलंगाना व चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश की विश्व स्तरीय संस्थाएं अंशिका मिश्रा को सम्मानित करेंगी। दोनों संस्थान की ओर से रविवार को ईमेल से जानकारी दी गई है।
प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा चार की छात्रा अंशिका मिश्रा ने भारत के सभी जिलों का नाम 6 मिनट 26 सेकंड में सुनाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया था। जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। अब अंशिका को विश्व स्तर की प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने वाली दो बड़ी संस्थाएं सम्मानित करेंगी।
हाईरेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भारत के विराट कोहली, अन्ना हजारे, सानिया मिर्जा आदि को सम्मानित किया है। अब इस सूची में गोंडा की अंशिका का भी नाम दर्ज होगा। इसी के साथ चैंपियन वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था ने भी अंशिका की प्रतिभा का लोहा मानते हुए सम्मानित करने का निर्णय लिया है। अंशिका के पिता व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्र ने बताया कि उन्हें ईमेल से सूचना दी गई है।