फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two more FIRs over objectionable social media posts

Gonda News: सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट पर दो और एफआईआर

Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two more FIRs over objectionable social media posts
रुपईडीह/मोतीगंज। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। भड़काऊ पोस्ट के दो मामलों में मोतीगंज और कौड़िया थाने में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले रविवार को तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं।
विज्ञापन

मोतीगंज के सकरी कोल्हुआ निवासी हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया कि डुड़ाव भरीवा निवासी स्वामीनाथ उर्फ अंग्रेज सोशल मीडिया पर एक वर्ग विशेष और स्थानीय लोगों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। इससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। थानाध्यक्ष तेज नाराया गुप्त ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कौड़िया क्षेत्र के भैरमपुर निवासी अभय मिश्र ने गांव के ही राहुल पर फेसबुक अकाउंट के माध्यम से उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर है पुलिस की नजर
एसपी अभिषेक ने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर विभिन्न प्लेटफार्मों पर लगातार नजर रख रहा है। किसी जाति, समुदाय या वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ, विद्वेषपूर्ण या भ्रामक सामग्री पोस्ट, शेयर या फारवर्ड नहीं करने की लोगों से अपील की जा रही है। ऐसी सामग्री से सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी अपुष्ट सूचना या अफवाह को सत्यापित किए बिना प्रसारित न करें। आपत्तिजनक पोस्ट मिलने पर उसे आगे साझा करने के बजाय पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed