फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two killed, three injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Mon, 16 Nov 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in road accidents
मनकापुर/खरगूपुर (गोंडा)। तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार जिला मुख्यालय पर चल रहा है।
विज्ञापन

थाना मोतीगंज क्षेत्र के ग्राम बेसहूपुर निवासी अनुज कुमार गुप्ता (36) पुत्र राजाराम गुप्ता रविवार को देर रात अपने एक रिश्तेदार से मिल कर मनकापुर कस्बा से बाइक द्वारा वापस अपने घर मोतीगंज जा रहा था। इसी दैरान मनकापुर-झिलाही मार्ग पर मझेरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में थाना वजीरगंज क्षेत्र के इमलिया डुमरियाडीह गांव निवासी अतुल कुमार सिंह (23) पुत्र जगदम्बा सिंह रविवार को किसी कार्य से मसकनवा जा रहे थे। इसी बीच मनकापुर कस्बा स्थित शास्त्री नगर में स्टेशन चौराहे के पास उनकी बाइक एक अज्ञात युवक के बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस थाने ले आयी है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गयी है और दो घायल लोगो का इलाज जिला मुख्यालय में चल रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खरगूपुर थाना अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर पिपरा बाजार निवासी अमरेश पांडेय साइकिल से घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच एक ही बाइक पर सवार चालक नानबाबू पुत्र ननकू व दो अन्य अज्ञात सवार लोगों ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान एक घंटे बाद उसकी मौत हो गयी। मृतक के चचेरे भाई प्रयागदत्त पांडेय निवासी पिपरा बाजार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना किये जाने की प्राथमिकी आरोपितों के विरुद्ध दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।

कार की चपेट में आने से मजदूर घायल
गोंडा। शहर के बहराइच रोड पर कोल्ड स्टोर के पास सोमवार की सुबह कार की टक्कर लगने से एक मूक बधिर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के कुन्नापुर गांव निवासी कमाल अहमद (20) पुत्र रमजान अपने साथियों के साथ शहर के बहराइच रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास रहकर मजदूरी करता था। कमाल अहमद के साथी मजदूर इरफान ने बताया कि कमाल मूक बधिर है। वह सोमवार की सुबह शौच जाने के लिए हैंडपंप से पानी भरने जा रहा था। सड़क पार करते समय मारुति चौराहे की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे कमाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed