{"_id":"5d45bacd8ebc3e6cd904785e","slug":"two-killed-one-injured-in-road-accident-gonda-news-lko4744817191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालक समेत दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बालक समेत दो लोगों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
रूपईडीह बालपुर (गोंडा)। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना खरगूपुर क्षेत्र के मनोहरजोत गांव के मजरे नौव्वा गांव के रहने वाले अलखराम का बेटा राजू (12) घर से खेत को जाने के लिए शनिवार की दोपहर बाद अपने घर से निकला था। वह गोंडा-बहराइच मार्ग पर खरगूपुर थाना क्षेत्र के ही पठानाजोत गांव के पास पहुंचा था तभी गोंडा से बहराइच की ओर से जा रही रोडवेज की बस ने उसे कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना में कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के बांस गांव निवासी राघवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी की बेटी शांभवी त्रिपाठी (20) अपने भाई शशांक गौरव त्रिपाठी (21) के साथ परसपुर किसी काम से बाइक से गई थी। वहां से लौटते समय परसपुर-बालपुर मार्ग पर हड़ियागाड़ा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर शांभवी की हालत बिगड़ गई तो दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान शांभवी की मौत हो गई, जबकि शंशाक गौरव त्रिपाठी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।