फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two friends on a bike going to a wedding procession died in a road accident.

Gonda News: सड़क दुर्घटना में बरात जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sat, 21 Feb 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two friends on a bike going to a wedding procession died in a road accident.
डुमरियाडीह। अयोध्या हाईवे पर बृहस्पतिवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बाइक से बरात में जा रहे वजीरगंज थाना क्षेत्र के पाठकपुरवा निवासी विशाल पासवान (22) और उसके दोस्त अनिल पासवान (19) की डुमरियाडीह के बनघुसरा स्थित पेट्रोल पंप के पास टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन



गांव निवासी माता प्रसाद पासवान ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के खोरहंसा के पांडेयपुर में उनकी बहन के घर मांगलिक कार्यक्रम था। विशाल अपने दोस्त अनिल के साथ वहां गया था। देर शाम दोनों तरबगंज के रामपुर टेंगरहा में बरात जाने के लिए बाइक से निकले। अयोध्या हाईवे पर डुमरियाडीह के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



हेलमेट पहने होने के बावजूद बाइक चला रहे विशाल को गंभीर चोटें आईं क्योंकि हेलमेट हादसे के दाैरान दूर जा गिरा था। दोनों को तत्काल सीएचसी काजीदेवर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed