फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two died of snakebite

Gonda News: सर्पदंश से दो की मौत

Sun, 16 Jul 2023 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two died of snakebite
गोंडा। सर्पदंश से मनकापुर में किसान और वजीरगंज में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

मनकापुर के तामापार गांव निवासी राम अवतार ने बताया कि उसके पिता छोटेलाल (55) शनिवार देर शाम ट्यूबवेल पुरवा स्थित अपने खेत में धान रोपाई करने के लिए मेढ़बंदी कर रहे थे। तभी सर्पदंश का शिकार हो गए। अन्य किसानों की मदद से छोटेलाल को अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। छोटेलाल का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसापुर महडौर गांव निवासी अशोक कुमार मिश्र की पत्नी मीना (50) शनिवार देर रात घर के कमरे में रखा बिस्किट निकाल रही थीं। तभी जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजनों ने मीना को सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मीना की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed