फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two died in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में दो की मौत

Thu, 12 Sep 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two died in road accidents
कोतवाली देहात व कौड़िया थाना क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। जिले के कोतवाली देहात व कौड़िया थाना क्षेत्रों में मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सड़क हादसे के मामलों की सूचना दर्ज की है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहली घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रामनगर बाजार से पथरी झील मार्ग का है। कोतवाली देहात क्षेत्र के लोढ़िया घाटा गांव निवासी शिवकांत (35) बाइक से मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे जमुनियाबाग बाजार गया था। लौटते समय सामान खरीदने के बाद देर रात्रि करीब नौ बजे बाइक से घर जा रहा था। राम नगर बाजार और पथरी झील को जाने वाली मार्ग पर स्थित चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसको मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना कौड़िया थाना क्षेत्र का है। बनगाई गांव निवासी राम दशरथ (40) को एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय रौंद डाला। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी भी मेडिकल कॉलेज पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजा लल्लन प्रसाद ने बताया कि उस के चाचा राम दशरथ घर के बाहर सो रहे थे। मंगलवार की रात्रि करीब एक बजे लघु शंका के लिए गए थे। सड़क को पार कर वापस घर आ रहे थे। उसी समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला। करीब एक घंटे तक वह घर नहीं आए तो परिजन खोजने निकले। उन्होंने देखा कि सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़े हैं। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज लेकर आए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed