फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two deer including a girl died due to falling of electric wire

बिजली का तार गिरने से बालिका सहित दो हिरनों की मौत

Sat, 26 Dec 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two deer including a girl died due to falling of electric wire
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के राजकीय कृषि फार्म लक्ष्मनपुर में शनिवार दोपहर को करेंट लगने से एक बालिका सहित दो हिरनों की मौत हो गई। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

राजकीय कृषि फार्म लक्ष्मनपुर में बोई हुई अरहर की फसल में शनिवार दोपहर को 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गिर गया। फार्म अधीक्षक रवि सिंह के अनुसार लक्ष्मनपुर निवासिनी साधना पाल(14) पुत्री वशिष्ठ मुनि पाल घास छीलने के लिए अरहर के खेत मे गई थी। जहां उसके ऊपर विद्युत का तार गिर गया। जिसकी चपेट में बालिका सहित दो हिरन भी आ गये। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता विद्युत टिकरी उप केंद्र संतोष कुमार पाल ने बताया कि टूटे हुए तार में विद्युत प्रवाहित हो रही थी। मृत बालिका के परिजनों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जायेगी। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हिरनों की मौत की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को भेज दी गई है। काफी प्रयास के बाद भी वन अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed