{"_id":"5ed52c598ebc3e85b54f84ef","slug":"two-corona-positive-found-in-gonda-gonda-news-lko52402982","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में जीआरपी के दो सिपाही मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में जीआरपी के दो सिपाही मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय रेलवे पुलिस के दो सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इन सिपाहियों की ड्यूटी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर लोगों की देखरेख में लगाई गई थी। आशंका है कि उसी में किसी के संपर्क में आने दोनों सिपाहियों को कोरोना का संक्रमण हुआ है।
अब दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरे स्टाफ में खलबली मच गई है। रेलवे कॉलोनी में जहां ये सिपाही रहते थे उस इलाके को सील कर दिया गया है। दोनों सिपाहियों को कोविड लेवल-1 में शिफ्ट कर दिया गया है।
बता दें कि श्रमिकों को लेकर आने वाली ट्रेनों की देखरेख और लोगों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को लगाया गया था। जीआरपी के दो जवान जो कि कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, उनकी ड्यूटी भी प्रवासी श्रमिकों की देखभाल में लगाई गई थी।
विज्ञापन
इन दोनों की तबीयत करीब तीन दिन पहले खराब हुई तो इनकी सैंपलिंग कराई गई। जिसमें ये दोनों सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके साथ रहने वाला एक और सिपाही की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जीआरपी इंस्पेक्टर राणा राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में हेड ऑफिस की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक सभी पुलिस कर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी ड्यूटी कर रहे थे। दोनों सिपाही रेलवे कालोनी में जिस कमरे में रहते थे उसे भी सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया गया है।
जीआरपी एसपी गोरखपुर पुष्पांजलि ने बताया कि कुछ दिन पहले इन सिपाहियों की तबीयत खराब होने पर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था। पहले एक सिपाही की तबीयत खराब थी तो उसकी सैंपलिंग की रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन बाद इनकी सैंपलिंग कराने पर दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने कहा कि जीआरपी के दो जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर के मुताबिक संक्रमित युवक के संपर्क में कोई अन्य नहीं आया है। वो दोनों पहले से ही अलग रहते थे। 28 को उनकी तबीयत बिगड़ी थी, 29 को साथ रहने वाले चार लोगों की सैंपलिंग कराई गई। जिसमें भी आगे कोरोना जैसे या फिर सर्दी-जुकाम व खांसी जैसे लक्षण सामने आएंगे, उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी।