{"_id":"6999fd5020041c4a6207db64","slug":"two-bodies-were-raised-together-every-eye-became-moist-gonda-news-c-100-1-slko1026-152717-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एक साथ उठीं दो अर्थियां, हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एक साथ उठीं दो अर्थियां, हर आंख हुई नम
Sun, 22 Feb 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
डुमरियाडीह। वजीरगंज के पाठक पुरवा निवासी विशाल और उसके मित्र अनिल का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रिश्तेदार और गांव के लोग परिजनों को संभालने में जुटे रहे। देर शाम दोनों युवकों की अर्थियां एक साथ उठीं और अयोध्या के सरयू नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शव घर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों की चीख सुनकर हर आंख नम हो गई। दोनों के पिता माताप्रसाद और राजकुमार ने बिलखते हुए कहा, हे प्रभु, ऐसा दिन किसी दुश्मन को भी न दिखाना। यह सुनकर वहां मौजूद लोग भी फफक पड़े।
थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने शनिवार को बताया कि हादसे के संबंध में सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में हादसे के समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरती दिखाई दी है। वाहन की पहचान कर उसके चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।