फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two arrested for kidnapping and beating a student with a belt

Gonda News: छात्र को अगवा कर बेल्ट से पीटने में दो गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for kidnapping and beating a student with a belt
झंझरी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ादेवर गरीबी पुरवा निवासी छात्र युवराज पांडेय को कुछ लोगों ने अगवा करके बेल्ट से पीटा था। युवराज की जेब में रखे 700 रुपये भी निकाल लिए थे। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तरुण दूबे व साहिल निवासी सोनार गली ददुआ बाजार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

युवराज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह दुखहरणनाथ मंदिर के समीप अपने मित्र शक्ति से मिलने गए थे। तभी दो युवक पहुंचे और विवाद करने लगे। शक्ति ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। युवराज के मुताबिक शाम सात बजे वह स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। तभी जिला अस्पताल के पास उक्त लोगों ने उन्हें रोक लिया और वाहन में बैठाकर मिश्रौलिया पुलिस चौकी के पास ले गए। सुनसान स्थान पर कपड़े उतरवाकर बेल्ट से जमकर पीटा। जेब में रखे 700 रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपी उसे घर के पास छोड़कर भाग गए थे। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed