फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two accused arrested in school explosion

स्कूल में विस्फोट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in school explosion
गोंडा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गिरफ्तार कर लाए गए बनगवां के ब्राइट लैंड स्कूल में विस्फोट क? - फोटो : GONDA
गोंडा। बनगवां के ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के टॉयलेट मं हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मगर विस्फोट का मास्टर माइंड अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचा व चार कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना खोड़ारे क्षेत्र के बनगवां कस्बे में स्थित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के टॉयलेट में 20 जुलाई की भोर में विस्फोट हुआ था। हालांकि विस्फोट में जनहानि नही हुई थी। मगर विस्फोट में टॉयलेट की दीवार व स्कूल के दरवाजों के शीशे टूट गए थे। मामले में स्कूल के प्रबंधक शमशेर आलम में थाना खोड़ारे में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर ने बताया कि विस्फोट के मामले में खुलासे के लिए टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

बताया कि थानाध्यक्ष खोड़ारे संजय कुमार को सूचना मिली कि विस्फोट में शामिल दो युवक बभनान रेलवे स्टेशन से गौराचौकी की ओर जा रहे हैं। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी गौरा सत्येन्द्र वर्मा व हमराही सिपाहियों के साथ दोनों को बस्ती-बभनान सीमा पर मकोइया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 315 बोर, 312 बोर को तमंचा व दो-दो कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम वशीम अहमद खां निवासी रामगढ़ दरगाह शरीफ कोतवाली चुनार मिर्जापुर व साहिल खां उर्फ मोहम्मद अली निवासी बुनकर कॉलोनी करसड़ा थाना रोहानिया वाराणसी बताया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने विस्फोटक कहा से लाया गया और कौन यहां तक लाया। इस सवाल पर कहा कि जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर इसका पता चलेगा। मगर विस्फोट का मास्टर माइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed