{"_id":"610827758ebc3e8429722e86","slug":"two-accused-arrested-for-counterfeiting-notes-gonda-news-lko5896291156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटों की जालसाजी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटों की जालसाजी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। ग्राहक सेवा केंद्र से 20 हजार का ट्रांजेक्शन कराकर उसके बदले में बच्चा बैंक के नोटों को असली नोटों के बीच रखकर जालसाजी करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके पास से दो सौ के नोट की गड्डी के बीच लगाकर रखे गए बच्चों के खेलने वाले 60 हजार के नोट भी बरामद हुए।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि रगड़गंज के रहने वाले गौरी शंकर पाठक रगड़गंज बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। थाना नवाबगंज क्षेत्र के साखीपुर रहने वाले अर्जुन ने अयोध्या जनपद के तारून थाना क्षेत्र के काकोली निवासी अरविन्द पाठक के खाते में 27 जुलाई को इस केंद्र से 20 हजार का ट्रांजेक्शन कराया था।
ट्रांजेक्शन के दौरान अर्जुन ने 200-200 की 20-20 हजार की तीन गड्डी के बीच में बच्चों के खेलने वाले नोट लगाकर दे दिए। ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक ने बाद में नोटों को गिना तो उसे तीनों गड्डियों के बीच बच्चों के खेलने वाले नोट मिलने पर जालसाजी का पता चला।
विज्ञापन
संचालक ने थाना तरबगंज में अर्जुन व अरविन्द पाठक के खिलाफ जालसाजी व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी रगड़गंज जयहरि मिश्र ने दोनो अभियुक्तों अर्जुन व अरविंद पाठक को गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच शुरू की है।