{"_id":"5d4afbdb8ebc3e6cdf2c9bc3","slug":"tribute-to-sushma-with-moist-eyes-gonda-news-lko4751958161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी सुषमा को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी सुषमा को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
6-पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गोंडा के भाजपा कार्यालय में मौन रखकर श्रद्धांजलि देत
- फोटो : GONDA
गोंडा। मंगलवार को जैसे ही पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर लोगों तक पहुंची, लोग स्तब्ध रह गए। बुधवार को लोगों ने उनके भाषण व कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। जगह-जगह शोकसभाएं हुईं। दो मिनट मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि सुषमा स्वराज ने विदेश मंत्री रहते हुए अपनी राजनीतिक कुशलता के आधार पर संपूर्ण विश्व में भारत देश को एक अलग पहचान दिलाई। उनके निधन से हुई क्षति शायद ही कभी पूर्ण हो सके।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजा बाबू गुप्ता, जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप, आशीष त्रिपाठी, अनिल कुमार पासवान, जिला मंत्री अनुपम मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष संदीप पांडे, जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला, दीपक गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। खरगूपुर में भाजपाइयों ने दो मिनट का मौन रखा। इसमें आशुतोष सिंह, डॉ. दिनेश तिवारी, रविन्द्र कश्यप, पदुमनाथ शुक्ल, सुरेस मिश्र, सुरेश शुक्ल, टिंकू तिवारी माता प्रसाद, दद्दन ओझा मुकेश तिवारी आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई ने शोकसभा आयोजित की जिसकी अध्यक्षता मुन्नाराम पांडेय ने की। सभा में ध्रुवनाथ शुक्ल,भोलानाथ सोनी, बाबा रामस्वरूप दास, चंद्र भूषण पांडेय ने सुषमा स्वराज के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया।