{"_id":"57f2a2334f1c1bab3326fbe5","slug":"tribute-to-mahatma-gandhi-and-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी व शास्त्री जी को किया नमन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी व शास्त्री जी को किया नमन
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार प्राप्त करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों एवं स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। गोष्ठी में बापू व शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में दो अक्तूबर को डीएम राम विशाल मिश्र ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। राष्ट्रगान के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें एडीएम शिवपूजन सहित कलेक्ट्रेट के सभी अफसरों व कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला।
एसपी राजीव मल्होत्रा ने एसपी दफ्तर में, सीडीओ रवीश गुप्ता ने विकास भवन में, अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में, नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अध्यक्ष इशरत जमाल, डीआईओएस राम सिंह, बीएसए रमेश यादव आदि अफसरों ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। स्टेडियम से पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
नई बस्ती में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। डॉ. एके सिंघल ने मलिन बस्ती में शिविर लगाकर मरीजों की मुफ्त जांच की। संयुक्त जिला अस्पताल, जिला मेमोरियल अस्पताल व महिला अस्पताल सहित जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। एमएलके महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
महाविद्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। नगर पालिका बलरामपुर की अध्यक्ष ने पूरबटोला में तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों ने एमएलके महाविद्यालय में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया।
एसएसबी 9वीं वाहिनी के सेनानायक प्रदीप कुमार एवं 50वीं वाहिनी के सेनानायक देशराज सिंह ने अपने-अपने वाहिनी मुख्यालयों पर ध्वजारोहण कर गांधी जी व शास्त्री जी को याद किया।
शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर, एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, भगवती आदर्श गर्ल्स कॉलेज सहित जिले के सभी स्कूलों में भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के प्राथमिक विद्यालय कन्या मोतीसागर में बच्चों को पाठ्य सामग्री दी गई। उतरौला, तुलसीपुर सहित पूरे जिले में गांधी जयंती पर गोष्ठी आदि का आयोजन किया गया। जय मां दुर्गा शृंगार समिति गुड़मंडी में तिरंगे से मंदिर स्थल को सजाया गया।