फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train,tiket

अनारक्षित टिकट से सिर्फ चार जोड़ी ट्रेनों से कर सकते यात्रा

Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Train,tiket
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे ने अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की घोषणा कर यात्रियों के साथ सिर्फ मजाक किया है। रेलवे प्रबंधन की अधूरी घोषणा का खामियाजा रेलवे यात्रियों को भुगत कर परेशान होना पड़ रहा है। गोंडा से गुजरने वाली मात्र चार जोड़ी ट्रेनों में ही अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने की यह सुविधा रेल यात्रियों को मिल पा रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल में लगे यात्रा संबंधी प्रतिबंधों को खत्म करते हुए बीते माह ही रेलवे प्रशासन ने यात्री ट्रेनों में बिना आरक्षण कराए ही अनारक्षित टिकट पर सफर करने की सुविधा को बहाल करने का ऐलान किया था। इसके बावजूद यात्रियों को मात्र चार जोड़ी ट्रेनों में ही साधारण टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा मिल पा रही है। इससे यात्रा के दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार यात्री बुकिंग टिकट काउंटर पर पहुंच कर जब संबंधित ट्रेन का टिकट मांगते हैं तो उन्हें इसमें अनारक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा न होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की तरफ से निर्धारित चार जोड़ी ट्रेनों में गोरखपुर बस्ती होकर लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन, गोरखपुर से बलरामपुर होकर ऐशबाग की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली कृषक एक्सप्रेस व छपरा कचहरी से लखनऊ के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में ही अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने की अनुमति यात्रियों को दी गयी है। इसके अलावा अन्य सभी ट्रेनों में यात्री आरक्षित टिकट से ही यात्रा कर पा रहे हैं। रेलवे प्रबंधन की इस अधूरी घोषणा से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोजाना काफी संख्या में यात्रियों को टिकट काउंटर से बैरंग वापस लौटकर परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी तरफ उधर गोंडा व बहराइच के यात्रियों की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर बहराइच वाया गोंडा होकर बनारस के बीच जल्द ही इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed