फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train,Intercity

इंतजार खत्म, दो अगस्त से दौड़ेगी वाराणसी इंटरसिटी

Thu, 21 Jul 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Train,Intercity
फोटो-4-गोंडा में स्थित रेलवे स्टेशन। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। 40 माह के इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने दो अगस्त से गोंडा-वाराणसी रेलवे स्टेशन के बीच इंटरसिटी ट्रेन समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। सावन माह में काशी जाने के लिए देवीपाटन मंडल वासियों को अब आसानी होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से 20 मार्च 2020 को वाराणसी से गोंडा के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन को बंद कर दिया गया था। ट्रेन को चलाने के लिए देवीपाटन मंडलवासियों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय परामर्श दात्री सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेल मंत्री से मांग किया था। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए गोंडा से वाराणसी के बीच इंटरसिटी ट्रेन को दो अगस्त से दोबारा चलाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने तीन और ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है जो गोंडा होकर चलेंगी।
विज्ञापन

वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का सावन माह में महत्व बढ़ जाता है, सैकड़ों की संख्या में रोजाना गोंडा से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए जाते हैं। ट्रेन के चलने से देेवीपाटन मंडल के करीब एक करोड़ 45 लाख लोगों को सीधे तौर से लाभ मिलेगा। ट्रेन के चलने से बाबा विश्वनाथ दर्शन करने के लिए आने -जाने वाले भक्त अब कम किराये में यात्रा का लुफ्त उठा सकेंगे। अयोध्या नगरी का भी दर्शन करने का लाभ मिलेगा। तीन और ट्रेनों का संचालन होगा। इसमें अमृतसर से सहरसा, गोरखपुर से अमृतसर व बनमनखी से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी इंटरसिटी की समयसारिणी
गोंडा से वाराणसी के बीच इंटरसिटी ट्रेन (14213,14214) के संचालन की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। यह ट्रेन गोंडा से सुबह 6:50 बजे चलकर मनकापुर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। यहां से अयोध्या सुबह 8:45 बजे, फिर यहां से रवाना होकर दोपहर में 1:40 पर वाराणसी स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से दोपहर 2:00 बजे ट्रेन चलेगी। शाम 5:50 बजे अयोध्या पहुंचेगी। पुन: यह ट्रेन चलकर शाम को 7:05 बजे मनकापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन पर रात 8:10 पर पहुंचेगी।
तीन और एक्सप्रेस ट्रेनों का समय निर्धारित
तीन अगस्त से सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन (14603, 14604) का संचालन होगा। सहरसा रेलवे स्टेशन से शाम 4:55 बजे चलकर सुबह 6:55 बजे यह ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से अमृतसर दोपहर 2:40 पर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अमृतसर स्टेशन से दोपहर 1:25 बजे चलकर गोंडा रेलवे स्टेशन सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन सहरसा रेलवे स्टेशन पर शाम 7:50 बजे पर पहुंचेगी ।
एक अगस्त से बनमनखी (बिहार) से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन (14618 ,14017) सुबह 6:30 बजे चलकर रात्रि 10:50 पर गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर दूसरे दिन 5:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 6:35 बजे चलकर देर रात 12:15 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन शाम 5:30 बजे बनमनखी पहुंचेगी।

सात अगस्त से गोरखपुर से अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन ( 22423, 22424) गोरखपुर से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। गोंडा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:15 पहुंचेगी। फिर यहां से चलकर दूसरे दिन सुबह 6:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलकर शाम 4:33 पर गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से ट्रेन चलकर गोरखपुर शाम को 7:55 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed