{"_id":"629a4ad318d3a15842570734","slug":"train-gonda-news-lko6335900147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनारक्षित टिकट से यात्रा करने की मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनारक्षित टिकट से यात्रा करने की मिली सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रेलवे बोर्ड ने धीरे-धीरे एक्सप्रेस, मेल व सुपरफास्ट ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की व्यवस्था शुरू कर दी है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे विभाग ने 123 ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लेकर यात्री करने की सुविधा प्रदान की है। इसमें दो दर्जन से अधिक ट्रेनें गोंडा होकर चलती है। इससे मंडल वासियों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 20 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। करीब सात माह बाद ट्रेनों का संचालन तो शुरू किया गया, लेकिन ट्रेनों में आरक्षित टिकट लेकर ही यात्रा करने की व्यवस्था थी। छह माह पूर्व में रेलवे बोर्ड ने कुछ ट्रेनों में यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने की अनुमति दी। इसी कड़ी में रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को सैकड़ों ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की व्यवस्था शुरू किया है। इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे में 123 ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसमें गोंडा रेलवे स्टेशन से होकर चलने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें शामिल हैं।
गोरखपुर से हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस, गोरखपुर से एलटीटी जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस, गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन, गोरखपुर से ओखा, गोरखपुर से पुणे, गोरखपुर से अहमदाबाद, गोरखपुर से मुंबई सहित दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में अब अनारक्षित टिकट से यात्रा होगी। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक एसके शंखवार ने बताया कि बहुत जल्द सभी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।