फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train

इंटरलाकिंग के काम ने पकड़ी रफ्तार, जल्द मिलेगी सौगात

Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Train
फोटो-3-गोंडा रेलवे यार्ड में इंटरलॉकिंग कार्य करते रेलकर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। 48 माह से लंबित गोंडा रेलवे यार्ड के इंटरलॉकिंग के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। 17 मई से इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हुआ, आगामी आठ जून तक चलेगा। कर्मचारियों व अधिकारियों ने सिर्फ 10 दिन में ही 70 प्रतिशत तक इंटरलॉकिंग का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही मंडल वासियों को नई सौगात मिलेगी। बहराइच और बलरामपुर से चलने वाली ट्रेनें अब सीधे महानगरों को आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व ही गोंडा रेलवे यार्ड का इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना था। रेलवे प्रशासन की उदासीनता से काम ठंडे बस्ते में पड़ा था। इस कार्य के न होने के कारण बलरामपुर, बहराइच व गोंडा जिले के करीब सवा करोड़ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बलरामपुर व बहराइच जिलों से आने वाली ट्रेन सीधे गोरखपुर, लखनऊ व महानगरों के लिए नहीं जा सकती थीं। इस समस्या पर कई संगठनों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया। आनन-फानन में आदेश पारित किया कि 17 मई से शुरू होकर 8 जून यानी 23 दिन तक गोंडा रेलवे यार्ड का इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। गोंडा रेलवे यार्ड के इंटरलॉकिंग का कार्य 10 दिन से किया जा रहा है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 10 दिन में लक्ष्य के सापेक्ष 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

गोंडा रेलवे यार्ड में बहराइच व बलरामपुर से आने वाली माल गाड़ियों का सीधे तौर से संपर्क जोड़ दिया गया है। बहराइच व बलरामपुर से आने -जाने वाली मालगाड़ी गोंडा होकर सीधे महानगरों के लिए आ-जा सकती है। अधिकारियों के मुताबिक जो लक्ष्य मिला है उसके भीतर ही इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस काम की निगरानी स्वयं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी कर रहे हैं। अधिकारी व कर्मचारी रात-दिन एक करके कार्य पूरा करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ रेलवे यार्ड में इंटरलॉकिंग कार्य शुरू होते हुए रोजाना किसी न किसी डिवीजन व मुख्यालय से अधिकारियों का दौरा जारी है। दो दिन पूर्व में पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल एवं डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने कार्य की समीक्षा की। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) संजय यादव का कहना है कि इंटर लॉकिंग का कार्य सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए तेजी से कराया जा रहा है। कहा कि रेलवे बोर्ड के दिए गए समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed