फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   train death accident surat

Gonda News: ट्रेन से गिरकर बभनान के युवक की मौत

Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 22 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
train death accident surat
राकेश त्यागी फाइल फोटो
बभनान (गोंडा)। गुजरात के सूरत से घर लौट रहे बभनान के युवक की ट्रेन से गिरकर फतेहपुर सीकरी में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार छपिया थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी राकेश त्यागी (47) सूरत में रहकर फोटोग्राफी का काम करता था। 19 फरवरी को गांव के ही एक दोस्त दुर्गेश के साथ ट्रेन से घर आ रहा था। ट्रेन फतेहपुर सीकरी के समीप पहुंची थी कि वह गेट से गिर गया।
विज्ञापन

ट्रेन से राकेश को गिरता देख साथ में यात्रा कर रहे दोस्त ने अगले स्टेशन पर उतरकर हादसे की जानकारी उसके परिजनों सहित स्टेशन अधीक्षक को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की शाम जब दिवंगत का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। राकेश अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed