{"_id":"614a0c8c8ebc3e3ec049cb59","slug":"traffic-gonda-news-lko5965992102","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से होगा सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से होगा सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले में सुरक्षित यातायात के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 24 सितंबर से शुरू होगा। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सात दिवसीय कार्यक्रम में वाहन चालकों को प्रशिक्षण, चेकिंग व शपथ के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ 24 सितंबर को निर्माण एजेंसी, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह करेंगे। पहले दिन इसमें परिवहन से जुड़े बस, ट्रक, ऑटो यूनियन, एनजीओ के पदाधिकारी, परिवहन निगम के चालक, परिचालक भी सम्मिलित होंगे। विधायक सदर यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाएंगे।
ये होंगे कार्यक्रम
- संभागीय परिवहन व पुलिस अधिकारी 25 सितंबर को बस, ट्रक, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों समेत टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को यातायात का पाठ पढ़ाएंगे।
- संभागीय परिवहन विभाग व पुलिस के अधिकारी 26 सिम्बर को शहर में सीटबेल्ट, मोबाइन ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ चेकिंग करेंगे। चालकों होने वाले नुकसान के साथ कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो क्लिप मोबाइल से दिखाएंगे।
विज्ञापन
- संभागीय परिवहन अधिकारी पुलिस टीम के संग 27 सितम्बर को प्रदूषण जांच केन्द्रों के साथ ही शहर में दौड़ रहे प्रदूषण फैैलाने वाले वाहनों की चेकिंग करेगी। चेकिंग के दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम कार्रवाई भी करेगी।
- संभागीय परिवहन अधिकारी की टीम परिहवन निगम के अधिकारियों संग 28 सितम्बर को रोडवेज समेत मनकापुर बस स्टॉप पर चालकों, परिचालकों व यात्रियों को जागरूक करेंगे। बस स्टेशन पर परिवहन निगम के चालकों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद डग्गामार बसों के लिए चेकिंग की जाएगी।
- सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से 29 सितंबर को बस, ट्रक, टैंपो, टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों को फर्स्ट रेसपांन्सर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें सड़क सुरक्षा से संबंधी शपथ दिलाई जाएगी।
- संभागीय परिवहन विभाग की टीम 30 सितम्बर को ओवरलोडिंग व सड़क किनारे अवैध पार्क वाहनों, रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप की चेकिंग करेगी। वाहन चालको को सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो क्लिप दिखाई जाएगी। टेंपो टैक्सी यूनियन एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें सुरक्षित सड़क सुरक्षित प्रदेश की जानकारी दी जाएगी।
-
- सड़क सुुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 24 सितंबर से होना है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। वाहनों चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार सात दिन विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा।
- बबिता वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन