{"_id":"66ef114fb1b413f63f061de7","slug":"trackmitra-will-keep-an-eye-on-railway-lines-gonda-news-c-100-1-slko1028-124119-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रैकमित्र रखेंगे रेलवे लाइनों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रैकमित्र रखेंगे रेलवे लाइनों पर नजर
Sun, 22 Sep 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। विगत कुछ दिनों से रेलवे ट्रैक पर साइकिल, टेलीफोन का पोल व अन्य चीज रखकर ट्रेनों को पलटाने की कई कोशिशें हुई हैं। इस वजह से कई ट्रेनों के इंजन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्र ने ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए तैयारी की है। जिसके तहत रेलवे ट्रैक के आसपास के गांव और बस्तियों के नागरिकों को ट्रैक मित्र बनाया जाएगा। ये असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे और कोई भी घटना करने वाले व्यक्ति की सूचना भी देंगे, जिससे धरपकड़ कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि निर्देशों का पालन किया जा रहा है। गोंडा परिक्षेत्र में रेलवे लाइनों के किनारे रहने वाले लोगों को ट्रैक मित्र बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 40 ट्रैक मित्रों का संपर्क नंबर साझा किया गया है।