फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Topper Students awarded

सम्मानित किए गए मेधावी

Fri, 31 Jul 2015 11:09 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
बच्चे कड़ी मेहनत करके परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक अर्जित करके अपने क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करने में पीछे न रहें। समाज में मेधावियों का सम्मान सभी लोग करते हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा-2015 में हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने और निबंध प्रतियोगिता में अपनी बात बेबाकी से रखने वाले होनहारों को सम्मानित करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन

 
ये बातें सीडीओ रामाश्रय ने शुक्रवार को एमपीपी इंटर कॉलेज सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों और आपदा राहत निबंध प्रतियोगिता में बाजी मारने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहीं। सीडीओ ने बतौर मुख्य बतौर मुख्य अतिथि मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि बीती 1 जुलाई को लखनऊ में आयोजित अमर उजाला के सम्मान समारोह में रिदा खान व अनूप को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया था और साइकिल मिलने का टोकन दिया था।

इसी क्रम में यूपी बोर्ड परीक्षा-2015 में जिले में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी रिदा खान को हाई स्कूल परीक्षा में 92.4 प्रतिशत और इंटर की परीक्षा में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर के छात्र अनूप कुमार यादव को 94 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान कर सीडीओ ने सम्मानित किया।


आपदा राहत निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले एमपीपी इंटर कॉलेज के छात्र संदीश कुमार चौधरी को 15 सौ रुपये का चेक, द्वितीय स्थान पाने वाली गर्ल्स इंटर कॉलेज बलरामपुर की छात्र भावना मिश्रा को एक हजार रुपये का चेक और तृतीय स्थान पाने वाले डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र शांति वर्मा को 700 रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed