फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Topper gets bicycle, 24 meritorious honored

Gonda News: टॉपर को मिली साइकिल, 24 मेधावियों को सम्मान

Fri, 03 May 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Topper gets bicycle, 24 meritorious honored
बेलसर (गोंडा)। मंगुरा बाजार के दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में समारोह आयोजित कर यूपी बोर्ड की परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में छठा स्थान हासिल करने वाले स्कूल टॉपर सौरभ शुक्ल को साइकिल दी गई। प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार स्वरूप यह साइकिल रगड़गंज पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी साधना यादव ने दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक मंगुरा बाजार के प्रबंधक अतुल द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्रा तराना व मानसी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान हाईस्कूल के मेधावी सौरभ शुक्ल को साइकिल तथा अंशी शुक्ला, शेखर बौद्ध, शिवम गुप्ता, विकास गुप्ता, आस्था उपाध्याय, उमेश तिवारी, अमित जायसवाल, अनुभव, सूरज कुमार, आनंद बौद्ध व मानसी पांडेय को प्रशस्ति-पत्र, मेडल व हाथ की घड़ी प्रदान की गई। इंटरमीडिएट में आरती मिश्रा, विनीत शुक्ल, खुशी मिश्रा, प्रिया, जूली, आंचल मिश्रा, आकाश जायसवाल, रिंकू शुक्ला, नैंसी शुक्ला व आयुष गुप्ता तथा संस्कृत ज्ञान परीक्षा में प्रथम ओजमा सिंह, द्वितीय सोनी गुप्ता तथा तृतीय अखिल पांडेय को भी प्रशस्तिपत्र, मेडल व हाथ की घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल, प्रधानाचार्य प्रतिभा तिवारी, शैलेंद्र सिंह, सुनील, संतोष, राकेश, जगदीश सिंह, प्रियंका गुप्ता, ललिता तिवारी, विशाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed