{"_id":"5768316d4f1c1b9a74b48355","slug":"today-will-be-the-yoga-of-10-thousand-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 10 हजार लोग करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 10 हजार लोग करेंगे योग
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
योग करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व योग दिवस को लेकर जिले के कई स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। मंगलवार को इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्व योग दिवस पर एक दर्जन से अधिक शिविरों में करीब दस हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों व अन्य संस्थाओं में जोश दिख रहा है क्यों कि अब लोगों के जेहन में योग की महत्ता बढ़ने लगी है।
पतंजलि योग शिविर के जिला प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि योग समिति द्वारा शहर में पांच व मनकापुर में दो स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया है, जिसकी जिम्मेदारियां अलग-अलग बांटी गईं।
संत आसूदाराम आश्रम मालवीयनगर, चौपाल सागर में वैद्य सहदेवजी, गायत्रीज्ञान मंदिर में बलराम चतुर्वेदी, रेलवे स्टेडियम गिरजाघर में मधु श्रीवास्तव, योगभवन गायत्रीपुरम में जमुनाप्रसाद शुक्ला, मनकापुर कस्बे में पारसनाथ सिंह व आईटीआई में योग प्रशिक्षकों के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मालवीयनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक अरुण शुक्ल की अगुवाई में योग शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों बच्चे प्रतिभाग करेंगे। कर्नल बेंस के नेतृत्व में एनसीसी के कैडेटों के लिए शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। रेलवे व अन्य संस्थाओं में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोग योगाभ्यास करेंगे।