{"_id":"582360974f1c1bf47eb39a80","slug":"today-power-will-cut-for-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा शहरी और देहात क्षेत्र की बिजली एक ही समय पर एक साथ चालू किए जाने के लिए गुरुवार को पूरे मंडल में तीन घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। इस तीन घंटे में 40 एमवीए का एक नया पावर ट्रांसफार्मर 132 केवीए बिजलीघर के बसबार से जोड़ा जाएगा।
मौजूदा वक्त मंडल के चार जिलों को बिजली की आपूर्ति करने वाले 220 केवी बिजली कंट्रोलरूम में गोंडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र को बिजली देने के लिए 80 एमवीए क्षमता के दो ही पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं।
जबकि गोंडा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली का लोड इस क्षमता से 20 एमवीए ज्यादा है। इसे देखते हुए बीते छह महीनों से 40 एमवीए के एक तीसरे पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना का काम कंट्रोलरूम के 132 केवीए बसबार में चल रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार को इस ट्रांसफार्मर की सप्लाई मेन लाइन से जोड़ी जानी है। इसके लिए पारेषण खंड विभाग ने मंडल के चारों जिलों में बिजली का शटडाउन तीन घंटे के लिए लेना तय किया है।गुरुवार की सुबह 10 से एक बजे के बीच मंडल के चार जिलों की बिजली तीन घंटे के लिए गुल रहेगी।
इसमें पारेषण खंड विभाग के शटडाउन में 24 घंटे बिजली वाले हॉस्पिटल व कोर्ट फीडर भी शामिल रहेंगे। पारेषण खंड विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी पांडेय ने बताया कि गुरुवार को तीसरा ट्रांसफार्मर चालू होने से गोंडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली एक साथ एक ही समय पर चालू हो सकेगी।