फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Today on Mahashivratri, chants of Mahadev will reverberate

Gonda News: महाशिवरात्रि पर आज गूंजेंगे महादेव के जयकारे

Tue, 25 Feb 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Today on Mahashivratri, chants of Mahadev will reverberate
दुखहरणनाथ मंदिर पर महा​शिवरात्रि को लेकर की गई सजावट। -संवाद 
गोंडा। महाशिवरात्रि आज है। शिव मंदिरों में भोर से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंगलवार को मंदिरों में सजावट के साथ ही साफ-सफाई, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाएं की गईं।
विज्ञापन

शहर के दुखहरणनाथ मंदिर, खरगूपुर के ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडीनाथ मंदिर, मनकापुर के करोहानाथ मंदिर, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में बुधवार भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। शहर में गाजे-बाजे के साथ शिव बरात निकाली जाएगी। दुखहरणनाथ व पृथ्वीनाथ आदि मंदिरों को बिजली की रंगगिरंगी झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर पंचामृत, बेलपत्र, भांग, धतूरा से पूजा करना विशेष फलदायी है। इससे भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखंडीनाथ मंदिर के महंत सुनील पुरी ने कहा, शिव की आराधना इच्छाशक्ति को मजबूत करती है। शिवभक्तों का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि है। इस त्योहार का भक्तगण पूरे साल इंतजार करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
जयप्रभाग्राम में लगेगा मेला

इटियाथोक। दीनदयाल शोध संस्थान जयप्रभाग्राम के चारों धाम परिसर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक होगा। सचिव रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि यहां मेले का भी आयोजन होगा। सदाशिव नाथ मंदिर, चित्तेश्वरनाथ मंदिर, गोकरन नाथ शिवाला पर भी महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। महर्षि उद्दालक मुनि की तपोस्थली तिर्रेमनोरमा के रामजानकी शिव मंदिर में श्रद्धालु मनवर नदी के जल से अभिषेक करेंगे।



ऊं नम: शिवाय का जाप शुरू, भंडारा आज

मेडिकल काॅलेज परिसर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार सुबह ऊं नम: शिवाय का जाप शुरू हो गया। यहां अस्पताल के कर्मचारियों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। लगातार 24 घंटे शिव का नाम जपने के बाद बुधवार को हवन-पूजन के बाद भंडारा शुरू होगा। कई अन्य स्थानों पर भी भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed