Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Today is the last chance to upload teachers' digital details

Gonda News: शिक्षकों का डिजिटल ब्योरा अपलोड करने का आज आखिरी मौका

Sat, 14 Nov 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to upload teachers' digital details
गोंडा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से पहले शिक्षकों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। विद्यालयों को रविवार तक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शत-प्रतिशत ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। 15 नवंबर को समय सीमा समाप्त हो जाएगी। निर्धारित समय में विवरण दर्ज नहीं होने पर संबंधित शिक्षक परीक्षक बनने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर दर्ज जानकारी के आधार पर शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता, अध्यापन विषय और विशेषज्ञता का सत्यापन करेगा। इसी रिकॉर्ड के आधार पर परीक्षकों और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों का चयन किया जाएगा। विद्यालयों को प्रत्येक शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर, अध्यापन विषय और स्नातक व परास्नातक में पढ़े गए विषयों का विवरण दर्ज करना है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों को अभिलेखों से मिलान के बाद ही जानकारी अपलोड करनी होगी। विद्यालय छोड़ चुके और दिवंगत शिक्षकों व कर्मचारियों के नाम हटाने के साथ नवनियुक्त कर्मियों का विवरण जोड़ना जरूरी है। गलत विषय कोड दर्ज होने पर शिक्षक परीक्षक चयन से बाहर हो सकते हैं। डिबार शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का ब्योरा भी निर्धारित श्रेणी में दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी विद्यालयों को समय सीमा के भीतर विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed