फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   to hostage Gateman,a train held

गेटमैन को बंधक बना रोकी ट्रेन

Mon, 14 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 14 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
to hostage Gateman,a train held
प्रदर्शनकारियों को भगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 स्थानीय इंटरसिटी व अन्य ट्रेनों की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने स्टेशन के होम सिग्नल पर गेटमैन को बंधक बना लिया। नकहा जंगल से गोमतीनगर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को 35 मिनट तक रोककर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को ट्रैक से खदेड़ा और ट्रेन को रवाना कराया। 
विज्ञापन


पचपेड़वा स्टेशन के अधीक्षक एमके सिद्दीकी ने बताया कि गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी व अन्य ट्रेनों के ठहराव तथा इस लाइन पर दिन में ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को रेल दो अधिकार हमारा के संयोजक रणेंद्र नाथ त्रिपाठी, सुशील व असलम आदि के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सुबह करीब 11.25 बजे पचपेड़वा स्टेशन पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इन लोगों ने नकहा जंगल से गोमतीनगर जाने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55031 को रोकने के लिए होम सिग्नल के गेटमैन लालजी को बंधक बना लिया और ट्रेन खड़ी कर दी। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ तथा पुलिस के जवानों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो कुछ प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे। मामला बिगड़ता देख जवानों ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से खदेड़ दिया। करीब 35 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया।


मौके पर पहुंचे एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूूर्ण आंदोलन की सूचना दी थी। कानून हाथ में लेने पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। गेटमैन लालजी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ आरपीएफ थाने में केस दर्ज कराया जाएगा। वहीं पचपेड़वा पुलिस ने आठ नामजद तथा 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed