{"_id":"61a796615d10ed0f6075cf75","slug":"to-get-financial-assistance-the-deceased-dependent-should-complete-the-process-soon-gonda-news-lko6069280165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 संक्रमण से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 संक्रमण से मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही तेज
विज्ञापन
गोंडा। शासन के निर्देश पर कोविड संक्रमण का शिकार बने लोगों के आश्रितों को एकमुश्त 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी लायी जा रही है। इसके तहत ही मृतक आश्रित परिवारों से मदद पाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्दी पूरी कराने को कहा गया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण से 266 लोगों की मृत्यु हुई थी, इनमें से अब तक 17 मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण से मृतक हुए व्यक्तियों के आश्रितों से अपील की है कि वह शासन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए शीघ्र ही आवेदन कर दें ताकि उन्हें निर्धारित मदद राशि मुहैया करायी जा सके।
विज्ञापन
ऐसे व्यक्ति जिनके परिजनों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई है वह जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय संग्रह अनुभाग कलेक्ट्रेट में आपदा लिपिक या जिला आपदा प्रबन्धक के पास, सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों अथवा तहसीलदारों के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
जिला आपदा प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सहायता राशि पाने का आवेदन फार्म जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय संग्रह अनुभाग कलेक्ट्रेट तथा सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर मदद के लिए अपर जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417608 अथवा एसडीएम सदर के मोबाइल नंबर 9454416072, एसडीएम करनैलगंज के मोबाइल नंबर 9454416075, एसडीएम मनकापुर के मोबाइल नंबर 9454416073, एसडीएम तरबगंज के मोबाइल नंबर 9454416074, जिला आपदा प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9454419053 तथा आपदा लिपिक के मोबाइल नंबर 9454419056 पर कॉल करके के जानकारी एवं मदद प्राप्त की जा सकी है।
उन्होंने बताया कि आवेदन फार्म के साथ आवेदकों को कोविड संक्रमण की रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड नंबर, मृतक आश्रित का नाम, आश्रित का मृतक से संबंध, आश्रित का बैंक एकाउंट नंबर, आश्रित का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा।