फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tires burnt on roads, BJP flags-banners set on fire

सड़कों पर जलाए टायर, भाजपा के झंडे-बैनर किए आग के हवाले

Sat, 18 Jun 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tires burnt on roads, BJP flags-banners set on fire
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने गोंडा चौराहे पर भाजपा के झंडे और बैनर में लगाई आग। - फोटो : GONDA
अग्निपथ के जरिए सेना में अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में शुक्रवार को युवाओं की भीड़ कस्बे की सड़कों पर उमड़ पड़ी। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी युवाओं ने कस्बे के अलीगढ़ तिराहे पर जाम लगाया। सड़क पर टायर जलाए और तिराहे पर लगे भाजपा के झंडे व बैनर आग के हवाले कर दिए। करीब साढे़ तीन घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारी युवाओं को शांत रहने के लिए मनाने में कामयाब हुए। इसके बाद युवाओं ने युवाओं ने केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे गोंडा-इगलास मार्ग स्थित एक निजी स्कूल के समीप युवा एकत्र हुए। थोड़ी देर में ही संख्या बढ़ने पर युवाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। थाना प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने उन्हें समझाने की कोशिश करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर उपजिलाधिकारी इगलास अनिल कुमार कटियार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

युवाओं ने अग्निपथ योजना से भविष्य चौपट होने की बात कहते हुए तीनों सेनाओं में भर्ती के पूर्व में पूर्व के नियमों को लागू किए जाने की मांग की। इसके आधे घंटे बाद ही हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठी फटकारते हुए युवाओं को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद एसडीएम इगलास लौट गए। वहीं युवाओं की भीड़ दोबारा एकत्र होकर गोंडा-अलीगढ़ तिराहे पर पहुंच गई और जाम लगा दिया। इस दौरान टायरों में आग लगाने के साथ ही सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। तिराहे पर लगे भाजपा के झंडे और बैनरों को फाड़कर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिया। उग्र प्रदर्शन की सूचना एसडीएम दोबारा गोंडा लौटे और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक नारेबाजी के बीच राहगीरों से प्रदर्शनकारी युवाओं की नोंकझोंक भी हुई। वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी रही। दिन में करीब तीन बजे एसडीएम की बात मानते हुए ज्ञापन सौंपकर युवा अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह के विरुद्ध हुई शांतिभंग के तहत कार्रवाई
अग्निपथ योजना के विरोध में सोमना मोड़ पर रोडवेज बसों में की गई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह युवाओं के विरुद्ध शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार सतीश कुमार निवासी असरोई थाना इगलास, अजय निवासी मजूपुर गोंडा, विकास निवासी रसूलपुर खैर, शिब्बो बिरौला खैर, कोचिंग संचालक मनोज, अजय निवासी माहौली कांप्लेक्स के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
इगलास में भी सड़क जाम कर हुआ प्रदर्शन
शुक्रवार को प्रधानमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए युवाओं ने कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पथराव कर रोडवेज की एक बस का शीशा तक तोड़ दिया। हालांकि अधिकारियों ने युवाओं को समझाते हुए सड़क जाम नहीं करने दिया।

पहले ही सतर्क प्रशासन ने कस्बे के गोंडा तिराहे पर पुलिस बल तैनात कर रखा था। विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे युवाओं ने गोंडा मोड़ पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान अधिकारियाें ने उन्हें समझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे युवाओं ने जाम लगाने की कोशिश करते हुए गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बस पर पथराव कर आगे का शीशा तोड़ दिया। इससे सवारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल रिपुदमन सिंह ने स्थिति को नियंत्रित कर विरोध प्रदर्शन को शांत करा दिया। पूरे दिन एसडीएम अनिल कुमार कटियार, सीओ राघवेंद्र सिंह, तहसीलदार सौरभ यादव आंदोलनकारियों पर निगाह रखे रहे। कोतवाल रिपुदमन सिंह ने कोचिंग सेंटरों के संचालकों को बृहस्पतिवार की रात ही प्रदर्शन न करने के संबंध में नोटिस तामील करा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed