फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tired of harassment, the girl hanged herself in her maternal house

प्रताड़ना से तंग युवती ने मायके में फंदे से लटककर दी जान

Sat, 12 Jun 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, the girl hanged herself in her maternal house
गोंडा। सुसेला गांव के मजरा केशरीपुरवा में दो दिन पहले ससुराल से मायके आई युवती ने प्रताड़ना से तंग आकर फंदे से लटककर जान दे दी। युवती के पास से बहराइच जनपद के थाना नवाबगंज में दी गई प्रताड़ना से संबंधित तहरीर की कॉपी भी मिली है।
विज्ञापन

युवती का पति उसे तलाक देकर दूसरी युवती से शादी करना चाहता था। इसके लिए पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि वह मायके चली आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेेजा है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के सुसेला गांव के मजरा केशरीपुरवा के रहने वाले राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पल्लवी (22) की शादी पांच साल पहले बहराइच जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के सांवल गांव के रहने वाले आशीष सिंह के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह का आरोप है पल्लवी का पति उनकी बेटी को तलाक देकर दूसरी युवती से शादी करना चाहता था। इसलिए पति आशीष व उसके बड़े भाई सतीश सिंह ने उसकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे।
ससुराल वालों की प्रताड़ना की शिकायत पल्लवी ने बहराइच के थाना नवाबगंज में भी की थी। मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी बेटी को मायके ले आए थे। प्रताड़ना से तंग पल्लवी ने शनिवार की सुबह मायके मायके में फंदे से लटककर जान दे दी।

उसके पास से बहराइच जनपद के थाना नवाबगंज में दी गई प्रताड़ना से संबंधित तहरीर की कॉपी भी मिली है। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाध्यक्ष संतोष सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed